मछली पकड़ने वाले जहाज़ की दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी

2024-04-10 10:36:24

दक्षिण चीन के हाईनान द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी समुद्री इलाके में 3 अप्रैल को वाणिज्यिक मछली पकड़ने वाले जहाज़ की टक्कर हुई। जिसका बचाव कार्य जारी है।

9 अप्रैल को 19 जहाज़ों और एक पेशेवर बचाव हेलीकॉप्टर ने समुद्री और हवाई क्षेत्र से खोजबीन की। इसके साथ ही पानी के नीचे खोज और बचाव का कार्य भी किया गया। 9 अप्रैल को रात 9 बजे तक बचाव कर्मियों ने डूबी हुई नाव के केबिन से 6 पीड़ितों के शव बाहर निकाले। अभी भी दो लोग लापता हैं।

बताया जाता है कि 10 अप्रैल को पानी के नीचे खोज और बचाव कार्य जारी रहेगा। 9 अप्रैल को रात 9 बजे तक 140 से अधिक जहाज़, 18 विमान और 1,300 से अधिक कर्मियों ने करीब 32,000 वर्ग किलोमीटर समुद्री क्षेत्र में बचाव कार्य किया।

बता दें कि 3 अप्रैल को पनामा के कंटेनर जहाज़ एसआईटीसी दानंग और मछली पकड़ने वाली नाव "युएनानआओयू 36062" के बीच सान्या बंदरगाह के पश्चिमी इलाके से लगभग 60 समुद्री मील में टक्कर हुई। इससे मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई और नाव पर सवार आठ लोग पानी में गिर गए और लापता हो गए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम