कांगो (किंशासा) में चीन की 27वीं शांति सेना को संयुक्त राष्ट्र "शांति पदक" से सम्मानित किया गया

2024-04-10 14:07:02

9 अप्रैल को कांगो (किंशासा) में तैनात चीन की 27वीं शांति सेना के सभी अधिकारियों और सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र "शांति पदक" से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह उसी दिन कांगो (किंशासा) के दक्षिण किवु प्रांत के बुकावू शहर में स्थित चीनी प्रायद्वीप शिविर में आयोजित किया गया। कांगो (किंशासा) में स्थित संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के प्रमुख और कांगो (किंशासा) में स्थित चीनी राजदूत चाओ बिन ने इसमें भाग लिया।

संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के प्रमुख के अनुसार चीनी शांति सेना के अधिकारियों और सैनिकों ने अपने मिशनों में सख्त अनुशासन और व्यावसायिकता का पूरी तरह से प्रदर्शन किया है, स्थानीय शांति और विकास की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

चाओ बिन ने कहा कि मिशन क्षेत्र में जटिल और गंभीर सुरक्षा स्थिति का सामना करते हुए, कांगो (किंशासा) में भेजी गयी चीन की 27वीं शांति सेना के इंजीनियरों और चिकित्सा टुकड़ियों ने पुलों का निर्माण किया और सड़कों का सुधार किया, बीमारियों का इलाज किया और लोगों को बचाया। उन्होंने स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाया। चीनी शांति सेना के अधिकारियों और सैनिकों ने चीनी सैन्य कर्मियों की उत्कृष्ट शैली का प्रदर्शन किया और शांति बनाए रखने और मित्रता के प्रसार में सकारात्मक योगदान दिया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम