अमेरिका के लास वेगास में गोलीबारी की घटना

2024-04-09 09:54:34

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समयानुसार 8 अप्रैल को अमेरिका के लास वेगास स्थित एक कानून कार्यालय(लॉ आफिस) में गोलीबारी हुई। इससे दो लोगों की मौत हो गयी। संदिग्ध व्यक्ति ने अपराध करने के बाद आत्महत्या कर ली।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना 8 अप्रैल को सुबह दस बजे हुई। एक पुरुष और एक महिला घटना में मारे गये, वहीं संदिग्ध व्यक्ति पुरुष था। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध और पीड़ितों के बीच संबंधों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं अपराध का मकसद भी पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी के कारण सैकड़ों लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। घटना की जांच की जा रही है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम