ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला

2024-04-08 11:19:04

यूक्रेन स्थित ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर 7 अप्रैल को ड्रोन से हमला किया गया। इससे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नंबर जनरेटर-सैट नष्ट हुआ और एक व्यक्ति की मौत हुई। हालांकि परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने उसी दिन इसकी पुष्टि की।

आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने सोशल मीडिया में कहा कि ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के मुख्य रिएक्टर की रोकथाम संरचना पर कम से कम तीन सीधे हमले किये गये। हमलों से बड़ी परमाणु दुर्घटना होने का खतरा काफी बढ़ जाएगा। इसे तुरंत रोकना होगा। सैन्य निर्णयकर्ताओं को परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांत के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने 7 अप्रैल को ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित क्षेत्र में ड्रोन हमला किया। परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रबंधक के मुताबिक हमले से संयंत्र की सुरक्षा को खतरा नहीं हुआ। विकिरण का स्तर सामान्य है।

बताया जाता है कि ज़ापोरोज़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूरोप में सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से एक है। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन मुठभेड़ होने के बाद रूस ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्ज़ा कर लिया। उसके बाद परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कई बार बमबारी की गयी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम