छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन 2 करोड़ से अधिक लोगों ने पूर्वजों की पूजा और कब्र की सफाई की

2024-04-05 15:41:21

4 अप्रैल को चीन का पारंपरिक छिंगमिंग महोत्सव है। चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार देश भर में 57,600 अंतिम संस्कार सेवा एजेंसियां हैं जो कब्र की सफाई की सेवाएं प्रदान करती हैं, जिन्होने कब्र की सफाई की सेवाओं के लिए कुल 2 करोड़ 47 लाख 30 हजार से अधिक लोगों का स्वागत किया गया। उनमें से, 1 करोड़ 71 लाख 29 हजार 7 सौ लोगों ने हरित और कम कार्बन विधि के तरीके से कब्र की सफाई की, जो कब्र की सफाई करने वाले लोगों की कुल संख्या का 69.26% है।

   4 तारीख को देशभर में कुल 1,309 ऑनलाइन कब्र की सफाई के प्लेटफॉर्म ने 18 लाख 82 हजार 8 सो लोगों के लिए ऑनलाइन कब्र की सफाई सेवाएं प्रदान कीं।

   4 तारीख को कुल 4 लाख 47 हजार 3 सौ कर्मचारियों ने कब्र की सफाई सेवाओं के लिए गारंटी का कार्य किया।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम