वांग यी ने लाओस के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

2024-04-04 15:38:23

 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 3 अप्रैल को क्वांग शी प्रांत में लाओस के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सेलुमक्से कोमासिथ के साथ वार्ता की।

   वांग यी ने कहा कि चीन लाओस के साथ मिलकर दोनों देशों और दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं द्वारा संपन्न रणनीतिक सहमति को लागू करना, चीन-लाओस साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में और अधिक उपलब्धियां प्राप्त करना चाहता है। चीन आसियान का वर्तमान अध्यक्ष देश बनने के लिए लाओस का समर्थन करेगा, ताकि चीन-आसियान साझा भविष्य समुदाय के अर्थ को समृद्ध किया जा सके और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और विकास की रक्षा की जा सके।

   सेलुमक्से कोमासिथ ने यह विश्वास व्यक्त किया कि नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने से चीन अधिक समृद्ध और मजबूत बनेगा। वह चीन के साथ लाओस-चीन साझा भविष्य समुदाय के निर्माण के लिए कार्य योजना के नए संस्करण को लागू करना और लाओस-चीन रेलवे के अधिक आर्थिक प्रभाव डालने के लिए बढ़ावा देना चाहता हैं।

   दोनों पक्षों ने दक्षिण चीन सागर और समान चिंता वाले अन्य मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम