10वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल कृषि और सिंचाई प्रौद्योगिकी एक्सपो आयोजित
2024-04-03 15:26:18
31 मार्च से 2 अप्रैल तक 10वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल कृषि और सिंचाई प्रौद्योगिकी एक्सपो पेइचिंग में आयोजित किया गया।
इस बार एक्सपो का विषय "नया विनिर्माण, नई सेवाएँ, नए व्यवसाय प्रारूप" है। दुनिया भर के 10 से अधिक देशों और क्षेत्रों की 800 से अधिक कंपनियों ने डिजिटल कृषि और सिंचाई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नत उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि एक्सपो में भाग लेने वाली चीनी कंपनियों ने दूरस्थ सिंचाई, बुद्धिमान जल और उर्वरक प्रबंधन और बुद्धिमान निस्पंदन जैसी डिजिटल कृषि प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित किया।
चंद्रिमा