संयुक्त राष्ट्र ने राजनयिक और कांसुलर स्थानों का सम्मान करने पर बल दिया

2024-04-03 16:31:10

संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव मोहम्मद खालिद खियारी ने 2 अप्रैल को सीरिया में ईरानी दूतावास पर इज़रायली हवाई हमले की निंदा की। और राजनयिक और कांसुलर स्थानों का सम्मान करने और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ईरान के अनुरोध पर, सुरक्षा परिषद ने उसी दिन सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के संबंध में एक खुली आपातकालीन बैठक की। बैठक में, खियारी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस द्वारा हमले की निंदा दोहराई और बताया कि किसी भी परिस्थिति में, "राजनयिक और कांसुलर परिसरों और उनके कर्मियों का सम्मान किया जाना चाहिए।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, यह नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

खियारी ने सुरक्षा परिषद से स्थिति को और अधिक बढ़ने से रोकने और क्षेत्रीय अस्थिरता से बचने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ सक्रिय संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने, नागरिकों और बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और अधिक विनाशकारी परिणामों से बचने का भी आग्रह किया।

(आशा)


रेडियो प्रोग्राम