अमेरिका का 200 समुद्री मील से अधिक महाद्वीपीय शेल्फ सीमा का एकतरफा रेखांकन प्रभुत्ववाद है :चीनी विदेश मंत्रालय

2024-04-02 18:00:11

फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि अमेरिका ने हाल ही में 200 समुद्री मील से अधिक अपने महाद्वीपीय शेल्फ की सीमा की घोषणा की, जिससे अमेरिका ने खनिज-समृद्ध समुद्री तल के बड़े क्षेत्रों को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। रूस, चीन और अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अंतर्राष्ट्रीय सी-बेड अथॉरिटी की बैठक में बताया कि चूंकि अमेरिका ने समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन की पुष्टि नहीं की है, इसलिए बाहरी महाद्वीपीय शेल्फ का एकतरफा विस्तार करने का दावा अस्वीकार्य है।

इस के संबंधित सवाल के जवाब में वांग वनपिन ने कहा कि 200 समुद्री मील से अधिक महाद्वीपीय शेल्फ के परिसीमन के नियम प्रथागत अंतरराष्ट्रीय कानून के बजाय समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन से उत्पन्न होते हैं। अमेरिका कन्वेंशन का एक पक्ष नहीं है।इसलिए, अमेरिका के एकतरफा दावे अवैध और अमान्य हैं जो गंभीर रूप से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में "मानव जाति की सामान्य विरासत" को नष्ट करते हैं, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समग्र हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता नहीं दी जाएगी।

अमेरिका द्वारा 200 समुद्री मील से अधिक महाद्वीपीय शेल्फ सीमाओं का एकतरफा रेखांकन एकतरफावाद और आधिपत्य की काररवाई है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम