कॉलेज प्रवेश परीक्षा में भाग लेने चीनी छात्र फ़ुटबॉल, घुड़सवारी, कॉफ़ी आदि नये पूर्वस्नातक विषयों के लिए कर पाएंगे आवेदन

2024-03-30 21:15:37

हाल ही में, चीनी शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2023 में सामान्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पूर्वस्नातक विषयों के पंजीकरण व अनुमोदन परिणामों की घोषणा की और वर्ष 2024 में सामान्य कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में पूर्वस्नातक विषयों की सूची जारी की। जो पहले से अलग है कि चीन में 24 नए पूर्वस्नातक विषय जोड़े गए हैं। वर्ष 2024 इन नये पूर्वस्नातक विषयों को चीन में 54 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए खोला जाएगा।

नए जोड़े गए पूर्वस्नातक विषयों में फुटबॉल, घुड़सवारी खेल व प्रबंधन, कॉफी विज्ञान व इंजीनियरिंग, बर्फ नृत्य प्रदर्शन और पारिस्थितिक बहाली आदि शामिल हैं। ये विषय पिछले स्नातक पाठ्यक्रमों में बहुत कम देखे गए थे। इतना ही नहीं, नए जोड़े गए पूर्वस्नातक विषयों में बुद्धिमान दृष्टि इंजीनियरिंग, सॉफ्ट मैटर विज्ञान व इंजीनियरिंग और उच्च-शक्ति अर्धचालक विज्ञान व इंजीनियरिंग आदि मौजूदा बहुत लोकप्रिय क्षेत्र शामिल हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम