एनपीसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने कई देशों के नेताओं से भेंट की

2024-03-29 19:43:05

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने 28 मार्च को दोपहर बाद चीन के हाईनान प्रांत के बोआओ में क्रमशः कज़ाख राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव, कम्बोडिया के राजा की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष हुन सेन और रूसी उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक से भेंट की। वे सभी बोआओ एशिया मंच के 2024 वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिये चीन पहुंचे हैं।

टोकायेव से भेंट करते समय चाओ लची ने कहा कि चीन-कजाकस्तान संबंधों ने एक नए "सुनहरे तीस साल" की शुरुआत की है। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने संयुक्त रूप से साझा भविष्य वाले चीन-कजाकस्तान समुदाय के निर्माण का रणनीतिक निर्णय लिया। यह चीन-कजाकस्तान संबंधों के भविष्य के विकास का मूल आधार है।

टोकायेव ने कहा कि कजाकस्तान कजाकस्तान-चीन स्थायी व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों को बहुत महत्व देता है। कजाकस्तान द्विपक्षीय संबंधों में नए विकास को बढ़ावा देने के लिए विधायी संस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने का इच्छुक है।

हुन सेन से मुलाकात के दौरान चाओ लची ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के नेतृत्व में साझा भविष्य वाले चीन-कंबोडिया समुदाय का निर्माण उच्च स्तर, उच्च गुणवत्ता और उच्च मानकों के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। चीन कंबोडिया के साथ रणनीतिक आदान-प्रदान करना, अर्थव्यवस्था, मानवीय संस्कृति और युवा आदि क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना चाहता है।

हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने को बहुत महत्व देता है। दोनों देशों के बीच मित्रता लगातार मजबूत और विकसित हुई है। कंबोडिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने और कंबोडिया-चीन साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने का इच्छुक है।

ओवरचुक से भेंट करते समय चाओ लची ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-रूस संबंधों का स्वस्थ, स्थिर और गहन विकास हो रहा है। इस वर्ष चीन व रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्षों को समानता, आपसी विश्वास, आपसी लाभ और समान-जीत की भावना से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखना चाहिए।

ओवरचुक ने कहा कि रूस-चीन सहयोग ने विकास की अच्छी गति दिखाई है। रूस दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और नए युग के लिए रूस-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों को उच्च स्तर तक बढ़ाने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम