चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने जनरल रैंक पर पदोन्नति समारोह आयोजित किया

2024-03-28 20:21:20

चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने 28 मार्च को पेइचिंग में जनरल रैंक पर पदोन्नति समारोह आयोजित किया। केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इस समारोह में भाग लिया।

उसी दिन शाम 5 बजे पदोन्नति समारोह राष्ट्रगान की धुन के साथ शुरू हुआ। केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष ज्यांग योश्या ने शी चिनफिंग द्वारा हस्ताक्षरित जनरल के पद पर पदोन्नति की आज्ञा की घोषणा की। वहीं केंद्रीय सैन्य आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष ह वेइतुंग ने समारोह की अध्यक्षता की।

इस बार जनरल पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारी हैं: केंद्रीय सैन्य आयोग की राजनीतिक और कानूनी मामलों की समिति के सचिव वांग रेनहुआ और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के महानिदेशक श्याओ थ्येनलियांग।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम