पश्चिमी देशों के रूस के नाटो पर हमला करने के दावे बेबुनियाद: पुतिन

2024-03-28 18:42:49

स्थानीय समय पर 27 मार्च को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के उन दावों का खंडन किया कि रूस नाटो और यूरोपीय देशों पर हमला करने की कोशिश करता है। पुतिन ने इसे "पूरी तरह बकवास" बताया।

रूसी सरकरी मीडिया रूसी सैटेलाइट न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसी दिन जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के टवर राज्य में रूसी पायलटों से मिले, तो उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष 2022 में अमेरिका का सैन्य खर्च 810 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंच चुका है, जबकि रूस का सैन्य खर्च 72 अरब अमेरिकी डॉलर था। उन्होंने कहा, "क्या हम (रूस) सैन्य खर्च के ऐसे अंतर के सामने नाटो के साथ युद्ध में जा सकते हैं? यह सरासर बकवास है।"

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम