चीन और इंडोनेशिया का पहला संयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान पूरा

2024-03-28 16:44:39

चीन का थानस्वोयीहाओ नाम का वैज्ञानिक अनुसंधान पोत 28 मार्च को फनतोचे नामक पूर्ण समुद्र की गहराई तक चलने वाली मानव चालित पनडुब्बी के साथ दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सानया शहर वापस लौटा। इससे जाहिर है कि जावा खाई में चीन और इंडोनेशिया का पहला संयुक्त गहरा गोताखोरी अनुसंधान पूरा हो गया है। यह दुनिया में पहली बार भी है।

वैज्ञानिक अनुसंधान दल 8 फरवरी को सानया से रवाना हुआ और अभियान 50 दिनों तक चला। दल के सदस्य इंडोनेशिया के राष्ट्रीय अनुसंधान और नवाचार एजेंसी, हारू ओरियो विश्वविद्यालय, हेंगडु विश्वविद्यालय और चीन के शांगहाई च्याओथोंग विश्वविद्यालय व हाईनान ट्रॉपिकल ओशन यूनिवर्सिटी समेत 11 संस्थानों से हैं।

बताया जाता है कि फनतोचे नामक पूर्ण समुद्र की गहराई तक चलने वाली मानव चालित पनडुब्बी ने जावा खाई में 22 मिशन पूरे किए। इनमें 14 बार पनडुब्बी ने 6,000 मीटर से अधिक की गहराई तक गोता लगाया। चीन और इंडोनेशिया के सदस्यों के सहयोग में 6 मिशन पूरे किए गए।

गौरतलब है कि वर्तमान संयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान से चीन और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सहयोग का नया अध्याय जोड़ा गया। इसके साथ बेल्ट एंड रोड के उच्च गुणवत्ता वाले विकास और मानव जाति साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए इसका बड़ा महत्व है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम