बोआओ एशिया मंच आदान-प्रदान का मंच है

2024-03-28 16:52:10

बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन 28 मार्च को औपचारिक रूप से उद्घाटित हुआ। शाखा मंच और संबंधित कार्यक्रम क्रमशः आयोजित हुए। जोखिमों और चुनौतियों के समान मुकाबले आदि विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों का ध्यान आकर्षित हुआ। उनका मानना है कि बोआओ एशिया मंच एशियाई देशों के लिए वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने, क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने और विकास के अवसर साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है।

बोआओ एशिया मंच की सलाहकार समिति के अध्यक्ष, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुकुदा यासुओ ने कहा कि बोआओ एशिया मंच दुनिया के लिए एक खिड़की है। इस अर्थ में चीन सरकार इस मंच पर बडा ध्यान देती है। आशा है कि मंच लगातार अपनी भूमिका निभाएगा।

कजाकिस्तान के अस्ताना अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के अध्यक्ष रेनेट बेक्टुरवोव ने कहा कि बहुपक्षवाद और सहयोग बोआओ एशिया मंच की भावना है। वर्तमान वार्षिक सम्मेलन के चार विषय सब महत्वपूर्ण हैं, जो मानव जाति के विकास के साझा मुद्दे हैं। बोआओ एशिया मंच देशों के बीच आदान-प्रदान करने का मंच है। विभिन्न देश कूटनीतिक माध्यम से विवाद का समाधान कर सकेंगे।

थाईलैंड-चीन बेल्ट एंड रोड अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वीरेन फिचावमपाडी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार कमजोर होने और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता में चुनौती होने की स्थिति में बोआओ एशिया मंच एशियाई देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंच से चीन के अनवरत खुलेपन का दृढ़ संकल्प दिखाया गया।

मंगोलियाई विद्वान बार्टलेफ ने कहा कि चीन समेत बोआओ एशिया मंच के सदस्य विश्व अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम हैं। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और गरीबी उन्मूलन आदि में इन का बड़ा प्रभाव है। मंगोलिया बोआओ एशिया मंच के जरिए संबंधित सहयोग में भाग लेना चाहता है और योगदान करना चाहता है।

ब्रिटेन के 48 समूह क्लब के नए अध्यक्ष जैक पैरी ने कहा कि एशिया बहुत बड़ा है। एशियाई देशों के बीच संपर्क मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है। बोआओ एशिया मंच वार्ता करने, संपर्क स्थापित करने और अन्य देशों को समझने का अहम मंच है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम