होंडुरास की राजधानी "चीन लाल" रोशनी से जगमगा उठी

2024-03-27 18:50:37

26 मार्च को चीन और होंडुरास के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की पहली वर्षगांठ है। ठीक उसी दिन में इस की खुशी मनाने के लिये होंडुरास ने देश की राजधानी तेगुसिगाल्पा में सेरो जुआना लैनेज़ शांति स्मारक पर "चाइना रेड" थीम वाला प्रकाश समारोह आयोजित किया।

जानकारी के अनुसार सेरो जुआना लैनेज़ तेगुसिगाल्पा शहर का सबसे ऊंचा स्थान है, जो समुद्र तल से लगभग 1050 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। पहाड़ की चोटी से, लोग तेगुसिगाल्पा शहर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। पहाड़ की चोटी पर स्थित शांति स्मारक एक महत्वपूर्ण स्थानीय मील का पत्थर है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम