विदेशी विशेषज्ञ : बोआओ एशिया मंच चीन से सीखने का अवसर

2024-03-27 16:07:43

चार दिवसीय बोआओ एशिया मंच का 2024 वार्षिक सम्मेलन 26 मार्च को दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के बोआओ में शुरू हुआ। कई देशों के लोगों ने कहा कि वर्तमान वार्षिक सम्मेलन से विभिन्न जगतों को आदान-प्रदान करने और चीन का अनुभव सीखने के लिए अवसर मिला।

रूसी विज्ञान अकादमी के चीन और आधुनिक एशिया संस्थान के प्रमुख किरिल बाबायेव ने कहा कि बोआओ एशिया मंच बहुत महत्वपूर्ण है और मौका भी है। रूस और चीन के विभिन्न जगत और शैक्षणिक अनुसंधान संस्थान एकजुट होकर आदान-प्रदान कर सकते हैं, एक-दूसरे को समझ सकते हैं और भविष्य की सहयोग परियोजनाओं की योजना बना सकते हैं। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का विकास बढ़ाया जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत के पर्यटन ब्यूरो के पूर्व प्रमुख ने कहा कि चीन के आधुनिक विकास के रास्ते से करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। यह प्रशंसनीय कदम है। अफ्रीका चीन के विकास मॉडल से सीख सकता है। इससे आर्थिक वृद्धि बढ़ाई जाएगी, गरीबी उन्मूलन किया जाएगा और बेरोजगारी कम होगी।

जाम्बिया के अर्थशास्त्री इकाबोंगो ने कहा कि चीन के विकास का मॉडल दुनिया में प्रभावशाली है। एशियाई देशों को सबसे पहले चीन के विकास से फायदा मिला। फिर दुनिया के अन्य क्षेत्रों के देशों को भी लाभ पहुंचा। चीन ने दुनिया भर, विशेषकर अफ्रीका के बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में योगदान दिया। बोआओ एशिया मंच से अफ्रीकी देशों को चीन का उन्नत और कुशल उत्पादन तरीका सीखने का अवसर मिलेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम