बोआओ में रहने वाले लोगों की नज़र में बोआओ का परिवर्तन

2024-03-27 18:49:07

बोआओ एशिया फोरम का 2024 वार्षिक सम्मेलन 26 से 29 मार्च तक दक्षिणी चीन के हाईनान प्रांत के बोआओ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम है "एशिया और विश्व: समान चुनौतियां और समान जिम्मेदारियां"। पूर्व में "छोटा मछली पकड़ने वाला गांव" अब न केवल एक प्रसिद्ध "राजनयिक शहर" बन गया है, बल्कि एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी बन चुका है, जो अधिक से अधिक युवाओं को व्यवसाय शुरू करने और विकास करने के लिए अपने गृहनगर लौटने के लिए आकर्षित कर रहा है।

36 वर्षीय जोंग श्येन बोआओ की मूल वासी हैं। वर्ष 2011 में विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, उन्होंने अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद निर्माण और डिजाइन में काम किया। वर्ष 2016 में, वे अपने गृहनगर लौट आईं। उन्होंने अपनी डिज़ाइन पृष्ठभूमि के आधार पर एक होमस्टे(बिस्तर और नाश्ता)खोला, और इसके आधार पर सांस्कृतिक रचनात्मकता, होमस्टे और सांस्कृतिक पर्यटन को एकीकृत करने वाली एक औद्योगिक श्रृंखला बनाई।

बोआओ में सब से पहले होमस्टे खोलने वालों में से एक होने के नाते जोंग श्येन ने अपनी आंखों से इस छोटे कस्बे का विकास देखा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी भावना यह है कि बोआओ अंतर्राष्ट्रीय और आधुनिक हो गया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम