वांग ज़िलू ने रिदमिक जिम्नास्टिक विश्व कप में चीन का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता

2024-03-26 18:23:31

2024 रिदमिक जिम्नास्टिक विश्व कप का एथेंस चरण पेइचिंग समयानुसार 25 मार्च की सुबह समाप्त हो गया। चीनी टीम ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किये। उनमें से, वांग ज़िलू ने स्टिक जिम्नास्टिक की स्पर्धा में चैंपियनशिप जीती। रिदमिक जिम्नास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत स्पर्धा में चीनी टीम के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है।

स्टिक जिम्नास्टिक के फाइनल में वांग ज़िलू की गतिविधियों का कठिनाई स्कोर सभी आठ प्रतियोगियों के बीच तीसरे स्थान पर रहा। जो पारंपरिक मजबूत टीम बुल्गारिया के दो खिलाड़ियों की तुलना में बड़ा अंतर है। लेकिन वांग ज़िलू ने तकनीकी गतिविधियों, कलात्मक अभिव्यक्ति और चीनी शैली के संगीत को पूरी तरह से संयोजित किया, और वे 8 अंकों से अधिक के कलात्मक स्कोर के साथ एकमात्र प्रतियोगी बन गयी। साथ ही उन के 8.100 का पूर्णता स्कोर भी दूसरे स्थान पर रहा।

अंत में, वांग ज़िलू ने दो बुल्गारियाई खिलाड़ियों को हराया और स्टिक जिम्नास्टिक में 32.700 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वांग ज़िलू ने रिदमिक जिम्नास्टिक विश्व कप में चीनी टीम के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा के स्वर्ण पदक में सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि ओलंपिक खेलों में रिदमिक जिम्नास्टिक की केवल दो स्पर्धाएं होती हैं: व्यक्तिगत ऑल-अराउंड और सामूहिक ऑल-अराउंड। समूह स्पर्धाओं में, चीनी रिदमिक जिमनास्टिक टीम बहुत प्रतिस्पर्धी है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम