पराग्वे सरकार को इतिहास के सही पक्ष में रहना चाहिए:चीनी विदेश मंत्रालय

2024-03-26 11:03:19

पराग्वे के राष्ट्रपति ने 23 मार्च को एक बयान जारी कर कहा कि पराग्वे और थाईवान के बीच "राजनयिक संबंध" 66 वर्षों से गहरे और मैत्रीपूर्ण रहे हैं, और इस ने पराग्वे और चीनी मुख्यभूमि के बीच व्यापार संबंधों में कोई बाधा नहीं डाली है। पराग्वे अभी भी चीन को सोयाबीन निर्यात करता है।

इस के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 25 मार्च को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुनिया में केवल एक चीन है और थाईवान चीन का एक अभिन्न अंग है।चीन लोक गणराज्य सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है। एक-चीन सिद्धांत अंतरराष्ट्रीय संबंधों का एक मान्यता प्राप्त मानदंड और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम सहमति है। एक-चीन सिद्धांत का पालन करना अंतरराष्ट्रीय न्याय और लोगों की आकांक्षा और सामान्य प्रवृत्ति है।

चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोयाबीन आयातक है। चीनी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में, चीन ने कभी भी पराग्वे से सोयाबीन का आयात नहीं किया। यदि पराग्वे सरकार सच्चे माइने में देश का विकास करना और अपने लोगों को लाभ पहुंचाना चाहती है, तो उसे सामान्य प्रवृत्ति को स्पष्ट रूप से देखकर इतिहास के सही पक्ष पर खड़ा होना चाहिए।

(आशा)

 

रेडियो प्रोग्राम