रूस में आतंकवादी हमला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हुई,जनता ने व्यक्त किया शोक

2024-03-25 10:42:20

24 मार्च रूस का राष्ट्रीय शोक दिवस है, इस दिन रूसी लोगों ने विभिन्न रूपों से 22 तारीख की शाम को मॉस्को के उपनगरीय इलाके में कॉन्सर्ट हॉल पर हुए गंभीर आतंकवादी हमले के मृतकों पर शोक व्यक्त किया। 24 मार्च को रूस की जांच समिति द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, आतंकवादी हमले में 137 लोग मारे गए हैं।

रूस में कई शहरों की सरकारी एजेंसियों, रेलवे स्टेशनों जैसे स्थानों पर झंडे आधे झुकाए गए और लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए फूल और मोमबत्तियाँ रखीं। क्रोकस सिटी हॉल के आसपास श्रद्धांजलि देने आए वाहनों और लोगों की लंबी कतारें थीं। वर्तमान में, मॉस्को और अन्य शहरों में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और सबवे स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, और सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। मॉस्को की सड़कों पर यातायात सुचारू है और समग्र सामाजिक व्यवस्था स्थिर है।

24 तारीख को रूस की जांच समिति की ख़बर के अनुसार, आतंकवादी हमलों में 137 लोग मारे गए, जिनमें से तीन बच्चे थे। घटनास्थल पर तलाश अभी भी जारी है और बड़ी संख्या में बचावकर्मी अभी भी मलबा साफ कर रहे हैं।

रूसी संघ की संघीय सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि आज तक 11 आतंकवादी हमले के संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें से चार ने सीधे हमले को अंजाम दिया,और ये चारों लोग विदेशी नागरिक हैं।फिलहाल, रूस ने संदिग्धों की पहचान के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम