रूस:अजीब संयोग है कि उग्रवादी संगठन मुख्य रूप से अमेरिका के दुश्मनों पर हमला करते हैं

2024-03-25 17:00:40

रूस के मॉस्को राज्य में एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस और अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि इस हमले को किसी उग्रवादी संगठन ने अंजाम दिया है। रूसी अधिकारियों ने अब तक इस तर्क की पुष्टि नहीं की है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने स्थानीय समयानुसार 25 मार्च को रूसी अखबार कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा द्वारा प्रकाशित एक कॉलम में कहा कि हाल के वर्षों में, उग्रवादी संगठनों ने अपनी योजनाओं को समायोजित किया है। वर्तमान में, ये संगठन ईरान व सीरिया की वैध सरकारों और रूस सहित अमेरिका के दुश्मनों और विरोधियों को मुख्य रूप से निशाना बनाते हैं। यह एक अजीब संयोग है। ज़खारोवा ने कहा कि यह अमेरिका है, जिसने जानबूझकर या अनजाने में उग्रवादी संगठनों के गठन में हस्तक्षेप किया। जिससे उन संगठनों ने दुनिया भर में भयावह आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है।  

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम