चीन में अवेंक जाति की विशेष संस्कृति

2024-03-25 16:13:51

चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक मंगोलियाई जातीय लोग रहते हैं। उनके अलावा, तीन अन्य अल्पसंख्यक जातियां अवेंक जाति, अलुनछुन जाति और तावअर जाति के लोग भी रहते हैं।

अवेंक का मतलब होता है पहाड़ों और जंगलों में रहने वाले लोग। वे चीन में आखिरी शिकारी माने जाते हैं। वर्ष 2003 से पारिस्थितिक वातावरण का संरक्षण करने के लिए अवेंक जातीय लोग शिकार छोड़कर आधुनिक जीवन बिताने लगे। इसके साथ ही सरकार के समर्थन में अवेंक जाति, अलुनछुन जाति और तावअर जाति के लोग अपने विशेष रिती-रिवाज, संस्कृति और प्राकृतिक श्रेष्ठता के सहारे पर्यटन, रोपण एवं प्रजनन उद्योग का विकास करते हैं।

वर्ष 2024 की सर्दियों में अवेंक जातीय बहुलता वाले चालानथुन शहर में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया गया। इससे व्यापक पर्यटक आकर्षित हुए। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहनते हुए और अधिक यात्रियों को अपनी जातीय संस्कृति दिखाई।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम