रूसी मीडिया ने मॉस्को आतंकी हमले के संदिग्धों का विवरण जारी किया

2024-03-24 19:25:41

स्थानीय समय के अनुसार 24 मार्च को, रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने रूस के मॉस्को के क्रोकस सिटी में एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले में हताहतों पर ताज़ा डेटा जारी किया। अब तक मरने वालों की संख्या 133 तक पहुंच चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 152 हो चुकी है।

रूस की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 23 मार्च को, रूस के ब्रांस्क राज्य में पकड़े गए आतंकी हमले के चार संदिग्धों को पूछताछ और जांच के लिए मास्को ले जाया गया है। उस दिन, रशिया टुडे मीडिया ग्रुप की प्रधान संपादक मार्गरीटा सिमोनियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें संदिग्धों के कबूलनामे का विवरण दिखाया गया है।

संदिग्धों में से एक का नाम शम्सुद्दीन फ़रीद्दीन है, जिसका जन्म 1998 में हुआ था। उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्होंने 4 मार्च को तुर्की से रूस में प्रवेश किया था। एक महीने पहले, भर्ती करने वाले ने उनसे "टेलीग्राम" के माध्यम से उससे संपर्क किया और उसे हथियार उपलब्ध कराए थे। भर्तीकर्ताओं ने उसे आतंकी हमले के विशिष्ट निर्देश भी भेजे और उसे अंधाधुंध गोली मारने का आदेश दिया। शम्सुद्दीन फ़रीद्दीन ने कहा कि भर्तीकर्ताओं द्वारा दिए गए इनाम का आधा हिस्सा पहले ही उसके बैंक कार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, जबकि उन्होंने वादा किया था कि बाकी राशि हमला पूरा होने के बाद उसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लेकिन पकड़े जाने से डर से बचने के लिए उसने अपने बैंक कार्ड सहित सब कुछ फेंक दिया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम