चीन ने यूक्रेन द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय युद्ध प्रायोजक" सूची को रद्द करने का स्वागत किया

2024-03-22 17:12:26

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन सरकार ने हाल ही में एक बैठक की और यूक्रेनी राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो द्वारा तैयार और प्रकाशित "अंतर्राष्ट्रीय युद्ध प्रायोजकों" की सूची को रद्द करने का निर्णय लिया।

इसके बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 22 मार्च को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन यूक्रेन की इस कार्रवाई का स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन का रुख हमेशा सुसंगत और स्पष्ट है, और हमेशा शांति और न्याय के पक्ष में खड़ा है। यूक्रेन के संबंधित संस्था ने चीनी कंपनियों को सूची में शामिल किया था, इसका चीन ने अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया था। अब, यूक्रेन ने संबंधित सूची को रद्द कर दिया, चीन इसके स्वागत करता है।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम