2024 वर्ल्ड एक्वेटिक्स सिंक्रोनाइज़्ड स्विमिंग वर्ल्ड कप (पेइचिंग) अप्रैल में आयोजित होगा

2024-03-22 15:20:29

5 से 7 अप्रैल तक, 2024 वर्ल्ड एक्वेटिक्स सिंक्रोनाइज़्ड स्विमिंग वर्ल्ड कप का पहला चरण पेइचिंग के वॉटर क्यूब में शुरू होगा। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन वर्ल्ड एक्वेटिक्स द्वारा किया जाएगा, और चीनी तैराकी संघ और पेइचिंग खेल प्रशासन इस के आयोजन में सहायता देंगे। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। अनुमान है कि 10 से अधिक देशों और क्षेत्रों के लगभग 100 एथलीट इसमें भाग लेंगे। आयोजन समिति के संबंधित प्रभारी व्यक्ति के अनुसार, प्रतियोगिता संगठन, स्थल सुरक्षा, स्वागत सेवाएं, बाजार विकास और अन्य कार्य एक के बाद एक किए गए हैं, और सभी कार्य वर्तमान में योजना के अनुसार किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि सिंक्रोनाइज़्ड स्विमिंग एक जलीय खेल है जिसमें नृत्य और संगीत शामिल होता है। इसको तैराकी, कौशल, नृत्य और संगीत द्वारा कोरियोग्राफ किया जाता है, जिससे लोगों को प्रौद्योगिकी और कला का दोहरा दृश्य आनंद मिलता है। चीन के खेल उद्योग के विकास के साथ, हाल के कई वर्षों में चीन की सिंक्रोनाइज़्ड स्विमिंग इवेंटों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त किए गये हैं। इस साल फरवरी में, दोहा में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में सभी 11 सिंक्रोनाइज़्ड तैराकी स्पर्धाओं की प्रतियोगिता में, चीनी टीम ने 7 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते, जिससे विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त हुए।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम