यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में सदस्य देश रक्षा फंडिंग नहीं हैं सहमत

2024-03-22 15:21:40

यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 21 मार्च को ब्रुसेल्स में आयोजित हुआ और दो दिनों तक चला। यूक्रेन को सहायता प्रदान करने जैसे मुद्दों के अलावा, यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूरोपीय संघ की रक्षा नीति की चर्चा पर भी ध्यान केंद्रित किया। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच इस बात पर सहमति नहीं बन सकी कि रक्षा कोष बढ़ाने के लिए रक्षा बांड जारी किया जाए या नहीं।

21 तारीख की बैठक में यूरोपीय संघ की सुरक्षा और प्रतिरक्षा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यूरोपीय संघ के नेताओं ने उन मुद्दों की चर्चा की कि यूरोपीय संघ की रक्षा प्रौद्योगिकी, रक्षा औद्योगिक आधार और रक्षा उद्योग की लचीलापन और प्रतिस्पर्धा शक्ति को कैसे मजबूत किया जाए। उनमें से, यूरोपीय संघ की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आम बांड जारी करने के मुद्दे ने बहुत ध्यान आकर्षित किया है। इस मुद्दे पर यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच भारी मतभेद हैं।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के रक्षा बांड जारी करने के लिए समर्थन व्यक्त किया है और उनका मानना है कि यह यूरोपीय संघ के रक्षा भंडार को पूरक करने का एक अभिनव तरीका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फिनलैंड, नीदरलैंड और स्वीडन आम बांड जारी करने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

उनके अलावा, यूरोपीय संघ के कुछ सदस्य देशों ने रक्षा खर्च को बढ़ाने का एक और तरीका प्रस्तावित किया है। उन्होंने यूरोपीय निवेश बैंक के अधिदेश में बदलाव का आह्वान किया, ताकि वे सैन्य उपकरणों और बुनियादी ढांचे में निवेश को वित्तपोषित कर सकें।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम