शी चिनफिंग ने हुनान प्रांत से चीनी आधुनिकीकरण में अपना अध्याय लिखने का आह्वान किया

2024-03-21 19:16:00

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में दक्षिण-मध्य चीन के हुनान प्रांत का निरीक्षण दौरा किया। इसी दौरान, उन्होंने हुनान प्रांत से सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध रहने और चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में अपना अध्याय लिखने के लिए यथार्थवादी और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है। 

18 से 21 मार्च तक, शी ने क्रमशः इस प्रांत के छांगशा और छांगते दोनों शहरों का दौरा किया। उन्होंने छांगशा शहर में हुनान फर्स्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी (शहर के दक्षिण में अकादमी परिसर) और बीएएसएफ़ शानशान बैटरी मैटेरियल्स लिमिटेड कंपनी का दौरा किया और छांगते शहर के एक कस्बे में ऐतिहासिक व सांस्कृतिक सड़क और कांगचोंगफिंग नामक गांव की यात्रा की।  

हुनान प्रांत चीन के 13 प्रमुख अनाज उत्पादक प्रांतों में से एक है, जहां धान रोपण क्षेत्र और कुल उत्पादन देश में पहले स्थान पर है। शी चिनफिंग ने स्थानीय वसंत जुताई स्थिति का जायजा लिया और बड़े अनाज उत्पादक ताई होंग के घर गये। गांव में उन्होंने जमीनी स्तर पर बोझ कम करने और शासन दक्षता में सुधार करने के बारे में जाना।

21 मार्च को सुबह, शी ने हुनान प्रांतीय पार्टी समिति और प्रांतीय सरकार की कार्य रिपोर्ट सुनी और उनके विभिन्न कार्यों में प्राप्त उपलब्धियों की प्रशंसा की।

शी ने कहा कि नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार मुख्य तत्व हैं। हमें वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के साथ औद्योगिक नवाचार का नेतृत्व करना, राष्ट्रीय रणनीतिक वैज्ञानिक और तकनीकी ताकतों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना, और प्रमुख क्षेत्रों में स्वतंत्र नवाचार क्षमताओं में सुधार करना चाहिए। साथ ही, उन्नत विनिर्माण को बड़ा और मजबूत बनाना, उद्योगों के उच्च-स्तरीय, बुद्धिमान और हरित विकास को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक समूहों का निर्माण करना आवश्यक है। 

ग्रामीण पुनरुद्धार के बारे में शी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरोद्धार को बढ़ावा देना नए युग और नई यात्रा में "कृषि, गांव और किसान" वाले कार्य का समग्र फोकस है। हुनान प्रांत को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बनाए रखना, बीज और खेती योग्य भूमि के दो प्रमुख बिंदुओं को महत्व देना, बीज उद्योग और कृषि मशीनरी में प्रमुख प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान में तेजी लाना चाहिए। साथ ही, विशिष्ट कृषि और कृषि उत्पाद प्रसंस्करण उद्योगों को सक्रिय रूप से विकसित करना, और कृषि औद्योगीकरण के स्तर में सुधार करना आवश्यक है।

शी चिनफिंग ने उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए सीपीसी निर्माण को मजबूत करने और बेहतर बनाने पर भी प्रकाश डाला।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम