12वीं चीन-ब्रिटेन राजनीतिक दल वार्ता पेइचिंग में आयोजित

2024-03-21 14:34:01

20 मार्च को 12वीं चीन-ब्रिटेन राजनीतिक दल वार्ता पेइचिंग में आयोजित हुई। दोनों पक्षों ने "राजनीतिक दलों के बीच संचार और संवाद मजबूत करने और स्थिर और पारस्परिक रूप से लाभप्रद चीन-ब्रिटेन संबंधों की स्थापना को बढ़ावा देने" के विषय पर स्पष्ट, गहन और रचनात्मक आदान-प्रदान किया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क विभाग के प्रभारी ल्यू जियेनछाओ ने इस वार्ता में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया। चीनी मंत्रालयों और आयोगों, स्थानीय सरकारों के प्रतिनिधियों, पूर्व ब्रिटिश प्रथम कैबिनेट मंत्री, ब्रिटेन-चीन एसोसिएशन के अध्यक्ष और ब्रिटिश संसद में कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के सदस्यों समेत 30 से अधिक चीनी और विदेशी प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

दोनों पक्षों का मानना है कि आज दुनिया जबरदस्त बदलाव के दौर से गुजर रही है और वैश्विक मुद्दे और चुनौतियाँ बढ़ रही हैं। स्वस्थ और स्थिर चीन-ब्रिटिश संबंध विकसित करना दोनों देशों के समान हितों के अनुकूल है और पूरी दुनिया के लिए भी फायदेमंद है। दोनों पक्षों को संचार और संवाद को मजबूत करना चाहिए, आपसी विश्वास को बढ़ाना चाहिए और व्यापार, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना चाहिए। साथ ही दोनों को सांस्कृतिक और स्थानीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहिए, अपने मतभेदों को सही ढंग से देखना और प्रबंधित करना चाहिए और संयुक्त रूप से विश्व शांति और स्थिरता की रक्षा करनी चाहिए। चीनी और ब्रिटिश राजनीतिक दलों के बीच वार्ता को द्विपक्षीय संबंधों के विकास में अधिक सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम