जापान के कई क्षेत्रों में खतरनाक पदार्थों का पता चला

2024-03-19 10:41:10

जापान के कई क्षेत्रों में हाल में जल और लोगों के रक्त में ऑर्गेनोफ्लोरिन यौगिक का उच्च स्तर होने की स्थिति आई। सरकारी विभागों ने इस पदार्थ की कैंसरजननशीलता और लोगों की प्रतिरक्षा क्षमता पर इसके प्रभाव समझने के लिए संबंधित अनुसंधान शुरू करने का निर्णय लिया।

पिछले साल से जापान के ओकिनावा, ओसाका और टोक्यो आदि क्षेत्रों में जल में पेरफ्लुओरोएल्किल और पॉलीफ्लोरोएल्किल पदार्थ का उच्च स्तर होने का पता चला था। आसपास के निवासियों का रक्त परीक्षण असामान्य होने की खबर आई। अधिकांश घटना क्षेत्र जापान स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और आत्मरक्षा दल के ठिकानों के करीब हैं। इसलिए इन ठिकानों को प्रदूषण का संभावित स्रोत माना जाता है।

जापान के 12 स्थानीय परिषदों ने केंद्र सरकार से जवाबी कदम उठाने की मांग की। संबंधित सरकारी विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य पर खतरनाक पदार्थों के प्रभाव पर अध्ययन करने का फैसला किया। बताया जाता है कि अनुसंधान जून में शुरू होगा और तीन साल चलेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम