चीन के बोहाई सागर के मध्य और उत्तरी भाग में अन्वेषण से दस करोड़ टन तेल क्षेत्र की खोज हुई

2024-03-19 14:35:46

सीएनओओसी के मुताबिक चीन के मध्य और उत्तरी बोहाई सागर में अन्वेषण से दस करोड़ टन के तेल क्षेत्र - छिनहुआंगदाओ 27-3 तेल क्षेत्र की खोज हुई। इस तेल क्षेत्र का सिद्ध तेल भूवैज्ञानिक भंडार 10.4 करोड़ टन तक पहुँच गया है। चीन के अपतटीय तेल और गैस संसाधन भंडार को और मजबूत करने और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

छिनहुआंगदाओ 27-3 तेल क्षेत्र बोहाई सागर के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है, जहां पश्चिम में थ्येनचिन शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। औसत पानी की गहराई लगभग 25 मीटर है, ड्रिलिंग की गहराई 1,570 मीटर है, और खोजी गई तेल की परत 48.9 मीटर मोटी है। परीक्षण के बाद, तेल क्षेत्र में एक कुएं से दैनिक कच्चे तेल का उत्पादन लगभग 110 टन होता है, जो अच्छी अन्वेषण संभावनाएं दर्शाता है।

छिनहुआंगदाओ 27-3 तेल क्षेत्र 10 वर्षों के बाद मध्य और उत्तरी बोहाई सागर में प्राप्त और एक 10 करोड़ टन वाला तेल क्षेत्र है। यह 2019 के बाद से बोहाई तेल क्षेत्र में खोजा गया छठा 10 करोड़ टन का तेल क्षेत्र भी है। इस तेल क्षेत्र की सफल खोज ने बोहाई सागर में तेल और गैस की खोज की विशाल संभावनाओं की पुष्टि की।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम