चीनी प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 68वें सत्र में भाग लिया

2024-03-16 16:04:49

महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग का 68वां सत्र न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। चीनी राज्य परिषद के महिलाओं और बच्चों पर कार्य समिति की उप निदेशक हुआंग श्याओवेई ने चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भाषण दिया।

   चीनी प्रतिनिधिमंडल ने सामान्य बहस, मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन, सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली बहस, विषयगत साइड इवेंट आदि बहुपक्षीय गतिविधियों में भाग लिया, ज्वलंत कहानियों और विस्तृत डेटा के माध्यम से महिलाओं के विकास के क्षेत्र में नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचार के ज्वलंत अभ्यास को प्रचारित किया और चीनी महिलाओं के कार्यों में प्राप्त बड़ी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।

   हुआंग श्याओवेई ने भाषण देते हुए कहा कि चीन ने लैंगिक समानता को एक बुनियादी राष्ट्रीय नीति के रूप में पार्टी के नीति एजेंडे में शामिल किया है और महिलाओं और अर्थव्यवस्था और समाज के एक साथ विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वतंत्र होने की शक्ति मिल सके। चीन अन्य देशों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मज़बूत करना, सतत् विकास के क्षेत्र में महिलाओं में निवेश बढ़ाना,हरित परिवर्तन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाना चाहता है।

   कई देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने गरीबी उन्मूलन में चीन की सफलता और नए युग में चीन की महिला कार्य की ऐतिहासिक उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चीन के अनुभव से दुनिया को लाभ मिला और महिलाएं लाभार्थी और महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम