रूस के राष्ट्रपति चुनाव में आधिकारिक तौर पर मतदान शुरू

2024-03-15 10:37:46

पूर्वी रूस के कामचटका क्राय, चुकोटका स्वायत्त क्षेत्र आदि स्थानों के मतदान केंद्रों पर 15 मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया, जो साल 2024 के रूसी राष्ट्रपति चुनाव की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।

रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 11 करोड़ रूसी नागरिक मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें से 18 लाख से अधिक लोग साल भर विदेश में रहते हैं। इस चुनाव के लिए पूरे रूस में 90 हजार से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन 15 से 17 मार्च तक स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इस राष्ट्रपति पद की दौड़ में चार उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं: वर्तमान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले लियोनिद स्लटस्की, रूसी संघ की कम्युनिस्ट पार्टी से निकोलाई खारितोनोव, और रूस की न्यू पीपुल्स पार्टी के व्लादिस्लाव दावानकोव।

बता दें कि रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग 28 मार्च से पहले चुनाव परिणामों को मान्य करने और पुष्टि के तीन दिनों के भीतर उनकी घोषणा करने वाला है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम