चीन ने पिछले 20 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक दोषपूर्ण वाहन वापस बुलाए

2024-03-13 14:09:42

12 मार्च को चीनी बाज़ार निगरानी और प्रबंधन महा ब्यूरो के मुताबिक, चीन ने 20 वर्षों से दोषपूर्ण उत्पाद वापस बुलाने की एक प्रणाली लागू की है। साल 2023 के अंत तक, चीन ने 2,842 बार 10.3 करोड़ वाहन वापिस बुलाए।

दोषपूर्ण वाहन वापस बुलाने की प्रक्रिया को लागू करने का उद्देश्य कंपनियों को उत्पाद डिजाइन को लगातार बेहतर बनाने, दोषों को खत्म करने, गुणवत्ता में सुधार करने और उपभोक्ता यात्रा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साल 2023 में, चीन ने कुल 214 बार 67 लाख 28 हजार वाहन वापिस बुलाए, जो कि वर्ष 2022 की तुलना में क्रमशः 4.9 और 49.9 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके अलावा, टेस्ला वाहनों के साथ अप्रत्याशित त्वरण समस्या के कारण 11 लाख 5 हजार वाहन वापस बुलाए गए।

बताया जाता है कि वर्तमान में, दोषपूर्ण उत्पाद वापस बुलाने की प्रणाली में ऑटोमोटिव उत्पाद, उपभोक्ता सामान, खाद्य और योजक, स्वास्थ्य खाद्य पदार्थ और सौंदर्य प्रसाधन आदि शामिल हैं।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम