चीनी सरकार के यूरेशियन मामलों के लिए विशेष प्रतिनिधि ने दूसरे चरण की शटल कूटनीति समाप्त की

2024-03-12 18:20:06

12 मार्च को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि चीनी सरकार के यूरेशियन मामलों के लिए विशेष प्रतिनिधि ली ह्वेई ने दूसरे चरण की शटल कूटनीति संपन्न की। क्या चीन इस की जानकारी प्रदान कर सकता है?

   चीनी प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा कि विभिन्न पक्षों ने शांति और वार्ता को बढ़ावा देने में चीन के प्रयासों की प्रशंसा की। यूक्रेन में संकट बढ़े हुए दो साल से ज्यादा समय हो गया है। दो वर्षों से अधिक समय से, चीन ने आम सहमति बनाने और शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए हमेशा एक उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष रुख का पालन किया है। मौजूदा युद्ध अभी भी जारी है और स्थिति के बढ़ने और फैलने का ख़तरा है। अब सबसे जरूरी काम शांति बहाल करना है। चीन को पूरी उम्मीद है कि संबंधित विभिन्न पक्ष राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाएंगे और स्थिति को शांत करने में मदद करेंगे। चीन यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम