2023 में 80 लाख हेक्टेयर से अधिक हुआ चीन का राष्ट्रीय हरित क्षेत्र

2024-03-12 15:18:42

चीन के 46वें वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर चीनी राष्ट्रीय हरित समिति कार्यालय ने 12 मार्च को "2023 में चीन की भूमि हरित स्थिति पर विज्ञप्ति" जारी की। इसके अनुसार चीन ने पूरे वर्ष में 39 लाख 98 हजार हेक्टेयर में वनीकरण पूरा किया और भूमि हरित क्षेत्र 80 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया। इसके अलावा 19 लाख 5 हजार हेक्टेयर मरुस्थलीकृत भूमि को नियंत्रित किया गया।

   विज्ञप्ति के अनुसार, 2023 में सभी लोगों के लिए अनिवार्य वृक्षारोपण को और बढ़ावा दिया गया, ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। एक वर्ष में भूमि हरितीकरण की कार्यवाही ठोस रूप से की गई है और शहरी और ग्रामीण हरियाली और सौंदर्यीकरण को समन्वित तरीके से बढ़ावा दिया गया।

  इस के अलावा विज्ञप्ति के अनुसार 2023 में, वन और घास उद्योग स्वस्थ रूप से विकसित हुआ। राष्ट्रीय वानिकी और घास उद्योग का कुल उत्पादन मूल्य 92 खरब 80 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें वर्ष 2022 से 2.3% की वृद्धि हुई।

(वनिता)

  

रेडियो प्रोग्राम