अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर प्राचीन चीनी गणितज्ञों की प्रतिभा देखें

2024-03-12 14:56:56

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस प्राचीन चीनी गणितज्ञ ज़ू छोंगज़ी की याद में हर साल 14 मार्च को स्थापित एक उत्सव है। अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस 14 मार्च को इसलिए निर्धारित किया गया है क्योंकि "3.14" पाई के सबसे निकट की संख्या है। गणितीय समुदाय पहले भी "पाई दिवस" मना चुका है, लेकिन इस बार हर साल 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में नामित किया जाता है, जिसकी आधिकारिक घोषणा 26 नवंबर, 2019 को यूनेस्को के 40वें आम सम्मेलन में की गई थी। वर्ष 2020 के 14 मार्च को, मानव जाति का पहला "अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस" है।

14वीं सदी से पहले, चीन दुनिया में गणित के क्षेत्र में सबसे विकसित देशों में से एक था। खासकर पाई की गणना में चीन हमेशा से ही काफी अग्रणी स्थान पर रहा है। पाई गणना की सटीकता कुछ हद तक उस समय किसी देश के गणितीय विकास के स्तर को दर्शाती है। इस पक्ष में, प्रसिद्ध चीनी प्राचीन गणितज्ञ ज़ू छोंगज़ी ने दशमलव बिंदु के बाद 7 अंकों तक पाई अनुपात की सटीक गणना की। यह रिकॉर्ड दुनिया में करीब एक हजार साल से कायम है।

गौरतलब है कि वृत्त एक सर्वव्यापी आकृति है जो मानव जीवन के हर पहलू में पाई जा सकती है। वृत्तों के बारे में मानवता की खोज और सोच स्वाभाविक रूप से पाई के अध्ययन तक फैली हुई है। पाई किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास का अनुपात है। यह अनंत दशमलव वाली एक रहस्यमय और अपरिमेय संख्या है। आज तक, मनुष्य अभी भी इसकी खोज कर रहे हैं। पाई की गणना ने प्राचीन चीनी गणित के विकास को देखा है और प्राचीन चीनी गणित की महिमा की भी पुष्टि की है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम