'ओपेनहाइमर' ने जीते 7 ऑस्कर

2024-03-11 18:14:54

96वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह 10 मार्च को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया। बायोपिक "ओपेनहाइमर" ने 7 पुरस्कार जीते और सबसे बड़ी विजेता बनी।

बताया गया है कि प्रसिद्ध निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित "ओपेनहाइमर" को 13 पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया, और अंततः फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सहित 7 पुरस्कार जीते।

फिल्म " पुअर थिंग्स"  को 11 नामांकन प्राप्त हुए और अंततः फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित 4 पुरस्कार जीते। पिछले साल के वैश्विक बॉक्स ऑफिस चैंपियन "बार्बी"  ने केवल सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम