40वां अंटार्कटिक अभियान:छिनलिंग स्टेशन से रवाना होकर अपनी वापसी यात्रा पर निकला ‘श्वुए लों- 2’

2024-03-08 10:10:49

 

पेइचिंग समय के अनुसार 7 मार्च को चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान मिशन को अंजाम देने वाले "श्वुए लों- 2" ने अंटार्कटिक छिनलिंग स्टेशन पर अभियान दल को उठाया और चीन वापस करने के लिए रवाना हो गया।

   "श्वुए लों- 2" 6 तारीख को अंटार्कटिका के छिनलिंग स्टेशन पर पहुंचा। यह तीसरी बार है जब यह यात्रा स्टेशन पर रुकी है। डॉकिंग अवधि के दौरान, 69 अभियान सदस्य जहाज़-जनित हेलीकॉप्टर द्वारा जहाज़ पर चढ़े। इसके बाद"श्वुए लों- 2" ऑस्ट्रेलिया के न्यूकैसल में रुकेगा, जहां इस दल के कुछ सदस्य उतरेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लेकर चीन वापस जाएंगे। "श्वुए लों- 2" के अप्रैल के मध्य में शांगहाई आने की उम्मीद है।

   इस निरीक्षण के दौरान "श्वुए लों- 2" ने छिनलिंग स्टेशन निर्माण सहायता कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके अलावा "श्वुए लों- 2" ने भी सक्रिय रूप से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग किया।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम