वर्ष 2023 में चीन भर की अदालतों ने 4.5 करोड़ से ज्यादा मामले बंद किये

2024-03-08 18:05:29

14वीं एनपीसी के दूसरे सत्र का दूसरा पूर्णाधिवेशन 8 मार्च को आयोजित हुआ। सर्वोच्च जन अदालत के महानिदेशक च्यांग जून ने पूर्णाधिवेशन में सर्वोच्च जन अदालत की कार्य रिपोर्ट दी। रिपोर्ट से पता चलता है कि वर्ष 2023 में, चीन भर में सभी स्तरों पर अदालतों ने 4.5574 करोड़ मामले स्वीकार किए और 4.5268 करोड़ मामले बंद कर दिए, जो वर्ष 2022 की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

रिपोर्ट के अनुसार अदालतें बड़े और वीभत्स अपराधों को कानून के अनुसार कड़ी सजा देती हैं। वर्ष 2023 में, जानबूझकर हत्या सहित गंभीर हिंसक अपराधों के 52 हजार मामले निपटाए गए, जिनमें 62 हजार लोग शामिल थे, और नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के 33 हजार मामले निपटाए गए, जिनमें 50 हजार लोग शामिल थे। बड़े पैमाने पर तस्करी, नशीली दवाओं के निर्माण करने वाले अपराधियों और बार-बार अपराध करने वालों को दृढ़ और कठोर सज़ा दी गयी, जिसने लोगों की सुरक्षा की भावना को प्रभावी ढंग से बढ़ाया है।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि वर्ष 2023 में अदालतों ने मानवाधिकारों और मुकदमेबाजी अधिकारों की सुनिश्चितता को मजबूत किया। सार्वजनिक अभियोजन मामलों में 465 प्रतिवादियों और निजी अभियोजन मामलों में 339 प्रतिवादियों को कानून के अनुसार बरी कर दिया गया। साथ ही अदालतों ने तथ्यों से सच्चाई की तलाश की और अन्यायपूर्ण मामलों को कानून के अनुसार ठीक किया, और पुनः सुनवाई के बाद 87 मामलों में 122 लोगों को बरी कर दिया गया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम