चीन-रूस संबंधों को अच्छी तरह से विकसित करना वैश्विक आवश्यकता:वांग यी

2024-03-07 11:19:39

 

14वीं एनपीसी के दूसरे सत्र की कूटनीतिक थीम वाली न्यूज़ ब्रीफिंग 7 मार्च को सुबह पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन-रूस संबंधों को अच्छी तरह बनाए रखना और विकसित करना दोनों देशों की जनता के बुनियादी हितों के आधार पर दोनों पक्षों द्वारा चुना गया एक रणनीतिक विकल्प है। यह विश्व विकास की प्रवृत्ति के अनुरूप एक अनिवार्य आवश्यकता भी है।

   वांग यी ने चीन रूस संबंधों पर सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-रूस ने नए युग में सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध का उच्च-स्तरीय संचालन बनाए रखा है। गुटनिरपेक्षता, गैर-टकराव और तीसरे पक्षों को निशाना न बनाने के आधार पर, चीन और रूस स्थायी अच्छे-पड़ोसी मित्रता का पालन करते हैं और सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय को गहरा करते हैं।

   वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीन-रूस राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ हैं। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष की मेज़बानी भी करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों का विकास के नए अवसरों का सामना कर रहा है। चीन रूस के साथ मिलकर सहयोग के लिए नई गति विकसित करेगा और दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती की नींव को लगातार मज़बूत करेगा। दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करेंगे और सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करेंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम