चीन में कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था का तेज विकास

2024-03-06 16:23:23

वर्ष 2023 के अंत तक चीन में सामान्य विमानन उद्यमों की संख्या 689 तक पहुंची। पंजीकृत सामान्य विमानों और सामान्य हवाई अड्डों की संख्या क्रमशः 3,173 और 451 है, जिन्होंने पूरे साल में 13 लाख 57 हजार घंटों तक उड़ान भरी।

हाल में चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में चीन में कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था का पैमाना पांच खरब युआन से अधिक था। अनुमान है कि वर्ष 2030 में यह संख्या 20 खरब युआन तक पहुंचेगी।

कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था एक व्यापक आर्थिक रूप है, जो विभिन्न मानवयुक्त और मानवरहित विमानों की कम ऊंचाई वाली उड़ान के आधार पर संबंधित क्षेत्रों के एकीकृत विकास को प्रसारित करती है। अब चीन के अधिकाधिक शहरों में आर्थिक विकास के लिए "नया ट्रैक" तैयार करने लगा। "एयर टैक्सी" और "एयर पर्यटन" जैसे नवोदित व्यवसाय सामने आए।

दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में वर्ष 2023 में 77 नए ड्रोन मार्ग खोले गए और 6 लाख से अधिक ड्रोन कार्गो उड़ानें पूरी हुईं। अनुमान है कि वर्ष 2025 में चीन में कम ऊंचाई वाला औद्योगिक मूल्य करीब सात खरब  डॉलर होगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम