2024 वसंत महोत्सव परिवहन के दौरान चीन में अंतर-क्षेत्रीय यात्रियों की संख्या 8 अरब 40 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद

2024-03-06 10:23:54

2024 में 40 दिवसीय वसंत महोत्सव परिवहन 5 मार्च को समाप्त हुआ। चीनी परिवहन मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार इस वर्ष वसंत महोत्सव परिवहन के 40 दिनों के दौरान चीन में अंतर-क्षेत्रीय यात्रियों की संख्या 8 अरब 40 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।

  वसंत महोत्सव परिवहन के दौरान रेलवे यात्रियों की संख्या 48 करोड़ और  राजमार्ग यातायात की मात्रा 7 अरब 83 करोड़ होने की उम्मीद है। राजमार्ग वाणिज्यिक यात्री संख्या 1 अरब 11 करोड़ यात्री होने की उम्मीद है, जलमार्ग यात्रियों की संख्या 2 करोड़ 90 लाख और नागरिक उड्डयन यात्रियों की संख्या 8 करोड़ 30 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

   परिवहन मंत्रालय के संबंधित प्रधान ने कहा कि वसंत महोत्सव परिवहन के दौरान राष्ट्रीय परिवहन प्रणाली ने समग्र समन्वय और प्रेषण को मजबूत किया है, परिवहन क्षमता की गारंटी और सुरक्षा पर्यवेक्षण को मजबूत किया है, आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत किया, जिससे अधिक लोगों के लिए घर वापसी की यात्रा को सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सका।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम