विश्व आर्थिक वृद्धि को चीन से मिलेंगे अवसर

2024-03-05 17:06:10

चीन के दो सत्र पर दुनिया का ध्यान केंद्रित है। कई देशों के अधिकारियों ने आशा जताई है कि दो सत्रों से और अधिक सक्रिय संकेत दिए जाएंगे और चीनी अर्थव्यवस्था का लचीलापन व स्थिरता से विश्व आर्थिक वृद्धि को ज्यादा अवसर मिलेंगे।

कांगो (ब्रेज़ाविल) के राष्ट्रपति डेनिस ससौ-न्गुएस्सो ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल समेत तीन पहलों का महत्वपूर्ण व्यवहारिक महत्व है। आशा है कि बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण के ढ़ांचे में बुनियादी संस्थापन और कृषि आदि क्षेत्रों में और अच्छे से चीन के साथ जोड़ा जाएगा। हम डिजिटल अर्थव्यवस्था और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि में चीन के अनुभव सीखना चाहते हैं और चीन के साथ दीर्घकालीन सहयोग करना चाहते हैं।

पेरू के कांग्रेस के सदस्य और मंत्रिपरिषद के पूर्व अध्यक्ष गिडो बेलिडो ने कहा कि अब चीन कई देशों के साथ आर्थिक सहयोग करता है। चीन की कई कंपनियां पेरू के साथ सहयोग परियोजनाओं में भाग लेती हैं।

नामीबिया की सत्तारूढ़ पीपुल्स पार्टी के सदस्य फ्रैंस कुलिक ने कहा कि चीन के आधुनिकीकरण का रास्ता और आर्थिक विकास का तरीका दुनिया पर सक्रिय प्रभाव डालता है। हमें इससे सीख लेनी चाहिए। आशा है कि चीन अग्रणी भूमिका निभाते हुए नामीबिया को भी प्रगति करने के लिए प्रेरित करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने कहा कि विश्व आर्थिक पुनरुत्थान कमजोर होने और अनिश्चितता बढ़ने की स्थिति में चीनी शैली का आधुनिकीकरण अन्य देशों को साझा करने के लिए अधिक अनुभव देगा। आशा है कि चीन के दो सत्र विश्व स्थिरता में ज्यादा स्थिरता और निश्चितता डालेंगे।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम