आईएईए फुकुशिमा परमाणु दूषित जल को समुद्र में छोड़ने पर निगरानी मजबूत करेगी

2024-03-05 17:07:20

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) फुकुशिमा परमाणु दूषित जल को समुद्र में छोड़ने पर निगरानी मजबूत करेगी। आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रासी ने 4 मार्च को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि आईएईए ने ध्यान दिया है कि जापान के फुकुशिमा परमाणु दूषित जल को समुद्र में छोड़ने के दौरान कई परिचालन दुर्घटनाएं हुईं। आईएईए ने जापान से संबंधित स्थिति के बारे में पता लगाया है। आईएईए ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को वचन दिया कि फुकुशिमा परमाणु दूषित जल को समुद्र में छोड़ने के दौरान और इसके आसपास निगरानी की जाएगी। जापान में नमूनाकरण, परीक्षण और मूल्यांकन का काम अलग से किया जाएगा।

बताया जाता है कि ग्रासी के नेतृत्व वाला दल 12 से 14 मार्च तक जापान का दौरा करेगा। जो कि जापान में फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करेगा और दूषित जल को समुद्र में छोड़ने की स्थिति का निगरानी करेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम