विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टूर में चीनी एथलीटों ने दो स्वर्ण पदक जीते

2024-03-04 10:56:05

2024 विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टूर और चीनी नेशनल रेस वॉकिंग ग्रांड प्रिक्स (पहला पड़ाव) 3 मार्च को च्यांगसू प्रांत के थाइत्सांग शहर में शुरू हुआ।

इस प्रतियोगिता ने 11 देशों और क्षेत्रों के 39 उच्च-स्तरीय एथलीटों को आकर्षित किया। पुरुषों की 20 किलोमीटर की खिताबी स्परद्धा मुख्त तौर पर चीनी एथलीट चांग जून और इतालवी एथलीट मास्सिमो स्टैनो के बीच शुरू हुई, दोनों ने पहले तीन लैप में बिल्कुल समान समय लिया और फिर उन्होंने एक-दूसरे का पीछा किया, आखिरी लैप में भी उन्होने लगभग बराबर समय लिया। अंत में, चांग जून ने 1 घंटा 17 मिनट 26 .715 सेकंड से जीत हासिल की। और मास्सिमो स्टैनो का समय 1 घंटा 17 मिनट और 26 .784 सेकेंड था।

महिलाओं की 20 किलोमीटर प्रतियोगिता भी कुछ इसी तरह रही। चीनी टीम की मा चेंक्सिया और यांग ज्यायु ने भी लगभग एक ही समय में लाइन मारी। अंत में, मा चेंक्सिया ने 1 घंटा 26 मिनट और 07 .292 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निर्धारित किया और चैंपियनशिप जीती।

यह प्रतियोगिता चीनी टीम के पेरिस ओलंपिक ट्रायल का पहला पड़ाव भी है। 2024 विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टूर का थाइत्सांग स्टेशन चयन का पहला दौर है।  पुरुषों और महिलाओं की 20 किलोमीटर स्पर्धाओं में शीर्ष 10 एथलीट और पुरुषों और महिलाओं की मिश्रित रिले स्पर्धाओं (अंतराल पैदल चाल स्पर्धा) में शीर्ष तीन एथलीट दूसरे दौर के लिए चयन के पात्र हैं।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम