चीन में प्रमुख प्रजातियों की संख्या लगातार बढ़ी है

2024-03-03 19:18:52

3 मार्च को 11वां विश्व वन्यजीव दिवस है।

चीनी सफेद डॉल्फ़िन, जिसे "समुद्र का पांडा" के रूप में जाना जाता है, दुनिया में केवल 6,000 हैं और यह चीन के राष्ट्रीय प्रथम स्तर का संरक्षित जलीय जानवर है। चीन के क्वांगतोंग प्रांत के जानच्यांग में स्थित लेइजोउ खाड़ी, लगभग एक हजार चीनी सफेद डॉल्फ़िनों का घर है, जो इसे दुनिया में चीनी सफेद डॉल्फ़िन की दूसरी सबसे बड़ी आबादी बनाती है। ताज़ा आंकड़ों से पता चलता है कि लेईजोउ खाड़ी में सफेद डॉल्फ़िन की आबादी लगातार बढ़ रही है।

क्वांगतोंग प्रांत के जानच्यांग शहर के प्राकृतिक संसाधन ब्यूरो के उप निदेशक तिंग शिनश्वांग ने कहा कि हाल के कई वर्षों में जानच्यांग ने समुद्री पर्यवेक्षण और गश्त तेज कर दी है, मैंग्रोव निर्माण और बहाली कार्यों को लागू किया है, और साथ ही विभिन्न चैनलों के माध्यम से समुद्री पारिस्थितिक संरक्षण प्रचार को मजबूत किया है। नतीजे बताते हैं कि लेइजोउ खाड़ी में सफेद डॉल्फ़िन की आबादी लगातार बढ़ रही है।

समुद्री कछुए समुद्र के भौतिक परिसंचरण और ऊर्जा प्रवाह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की "छाता प्रजातियां" हैं और हमेशा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण प्रमुख प्रजाति रही हैं। समुद्री कछुओं की रक्षा के लिए, चीन ने क्वांगतोंग प्रांत के हुइडोंग सी टर्टल नेशनल नेचर रिजर्व की स्थापना की है, जो एशियाई महाद्वीपीय शेल्फ पर एकमात्र राष्ट्रीय समुद्री कछुआ प्रकृति रिजर्व है। इसका कुल क्षेत्रफल 18 वर्ग किलोमीटर है और इसका अनोखा पारिस्थितिक वातावरण समुद्री कछुओं को जीवित रहने, संभोग करने और अंडे देने के लिए भोजन स्रोत और अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करता है।

पथरीले मूंगे एक राष्ट्रीय द्वितीय स्तर का संरक्षित जानवर है। हाल ही में, हाइनान साउथ चाइना सी ट्रॉपिकल मरीन रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों की एक टीम ने सान्या में फीनिक्स द्वीप पर एक सर्वेक्षण किया और पाया कि वर्षों की खेती के बाद, स्थानीय पथरीले मूंगे संतुष्टिपूर्वक तरीके से बढ़ रहे हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम