चीन में जल संरक्षण के कार्य में प्रगति

2024-03-01 10:33:06

चीन के जल संसाधन मंत्रालय, राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय समेत 20 विभागों ने दो साल पहले जल संरक्षण के लिए अंतर-मंत्रालयी समन्वय व्यवस्था स्थापित की। इससे चीन में जल संरक्षण कार्य में नई प्रगति हासिल हुई।

वर्ष 2023 में जल संरक्षण से जुड़ी व्यवस्था और नीति में सुधार आया। पूरे देश में प्रांत स्तरीय 662 जल कोटा अपडेट किए गए। पुनः प्राप्त जल जैसे अपरंपरागत जल का उपयोग लगातार मजबूत किया गया और जल-बचत वाहक के निर्माण को बढ़ाया गया।

चीनी राष्ट्रीय जल संरक्षण कार्यालय के व्यापक समन्वय प्रभाग के प्रमुख चो चयू ने कहा कि वर्ष 2024 में जल संसाधन मंत्रालय जल संरक्षण के लिए अंतर-मंत्रालयी समन्वय व्यवस्था की भूमिका निभाते हुए संबंधित संस्थागत नीति में सुधार करेगा और मुख्य व्यवसायों में जल संरक्षण बढ़ाएगा, ताकि जल बचाने वाले समाज के उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण को बढ़ सके।

इस साल जल संरक्षण की सांख्यिकीय सर्वेक्षण प्रणाली की स्थापना भी की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र, उद्योग और शहरों में वस्तुगत स्थिति के अनुसार जल संरक्षण बढ़ाया जाएगा। इसके साथ तकनीकी नवाचार और वित्तीय समर्थन भी मजबूत किया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम