छ्योशी पत्रिका पर शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित

2024-03-01 10:32:10

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पत्रिका छ्योशी पर 1 मार्च को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति और सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित हुआ। इसका शीर्षक है चीनी जन राजनीतिक सलाहकार के कार्य को मजबूत और सुधार कर सलाहकार और लोकतंत्र का व्यापक विकास करें। इसमें फरवरी 2013 से जून 2023 तक महासचिव शी चिनफिंग के संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाओं के अंश शामिल हैं।

लेख में कहा गया है कि चीनी जन राजनीतिक सलाहकार की व्यवस्था चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मार्क्सवादी-लेनिनवादी संयुक्त मोर्चा सिद्धांत, राजनीतिक दल सिद्धांत और लोकतांत्रिक राजनीतिक सिद्धांत को चीन की वास्तविकता के साथ जोड़ने की बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ यह विभिन्न लोकतांत्रिक दलों, गैर-पार्टी व्यक्तियों, लोगों के संगठनों और विभिन्न जातीय व जगतों के समूहों के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का राजनीतिक व्यवस्था में महान सृजन भी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी जन राजनीतिक सलाहकार की व्यवस्था ने एकता और लोकतंत्र पर कायम रहते हुए पार्टी और देश के मुख्य मिशन के अनुसार नए चीन की स्थापना और समाजवादी क्रांति, निर्माण व सुधार के विभिन्न ऐतिहासिक काल में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभ्यास से साबित हुआ है कि चीनी जन राजनीतिक सलाहकार की व्यवस्था के कई अनोखे फायदे हैं।

लेख में कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बहुदलीय सहयोग और राजनीतिक सलाहकार प्रणाली चीन की बुनियादी राजनीतिक व्यवस्था है और चीन में पैदा नई पार्टी प्रणाली है। यह न सिर्फ चीन की वस्तुगत स्थिति के अनुरूप है, बल्कि चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप भी है, जो मानव राजनीतिक सभ्यता में महत्वपूर्ण योगदान है।

लेख में कहा गया है कि सलाहकार और लोकतंत्र का व्यापक विकास करना चाहिए। सलाहकार और लोकतंत्र पूरी प्रक्रिया में लोगों के लोकतंत्र के कार्यान्वयन का महत्वपूर्ण तरीका है। इसके साथ सलाहकार और लोकतंत्रिक व्यवस्था में सुधार करना होगा और इसका व्यापक व बहुस्तरीय संस्थागत विकास बढ़ाया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम