अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में पुतिन ने पश्चिम की आलोचना की

2024-03-01 14:36:30

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 29 फ़रवरी को रूस के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के प्रयासों की चर्चा में पश्चिमी देशों की आलोचना की और इस बात पर जोर दिया कि रूस स्वतंत्र रूप से अपना राष्ट्रीय विकास पथ चुनेगा।

पुतिन ने उस दिन रूसी संसद के दोनों सदनों में अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि रूस किसी को भी अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देता। पश्चिमी देशों को आशा है कि वे संघर्ष पैदा करके रूस को भीतर से कमजोर करेंगे, लेकिन उन्होंने गलत अनुमान लगाया। रूसी लोग शांति से रहने के अपने अधिकार की रक्षा करेंगे और स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय विकास का रास्ता चुनेंगे।

पुतिन ने कहा कि रूस रणनीतिक स्थिरता के मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत करने का इच्छुक है, लेकिन रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के बिना बातचीत करना असंभव है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक तरफ़ रूस को हराने की कोशिश कर रहा है, पर दूसरी तरफ़ उसने रणनीतिक स्थिरता पर रूस के साथ बातचीत करने का भी प्रस्ताव रखा है। अमेरिका का यह रुख पाखंडी है। पश्चिमी देश रूस को हथियारों की नई होड़ में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 1980 के दशक की गलतियां दोहरा सके। पुतिन ने चेतावनी दी है कि रूस में नए हस्तक्षेप के प्रयासों से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू हो सकता है। रूस की रणनीतिक परमाणु शक्तियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम